Home Latest Jobs Admit Card Results Yojana University Scholarship Admission More.....

---Advertisement---

Government Job Preparation Mistakes : सरकारी नौकरी की तैयारी में ये 10 गलतियाँ कर रहे हैं? इसी वजह से नहीं हो रहा Selection !

By Prince

Published on June 25, 2026

Follow Us -

---Advertisement---

Government Job Preparation Mistakes: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले कई उम्मीदवार कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन सही रणनीति की कमी और कुछ सामान्य गलतियों के कारण उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाती। समय पर इन गलतियों को पहचानकर सुधारना बेहद जरूरी है, क्योंकि यही छोटी-छोटी कमियां तैयारी की गति और आत्मविश्वास दोनों को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए सफल तैयारी के लिए उन प्रमुख गलतियों को समझना आवश्यक है, जो अक्सर उम्मीदवारों को अपने लक्ष्य से दूर कर देती हैं।

Government Job Preparation Mistakes : सरकारी नौकरी की तैयारी में ये 10 गलतियाँ कर रहे हैं? इसी वजह से नहीं हो रहा Selection !

इस लेख में हम सरकारी नौकरी की तैयारी में होने वाली 10 सबसे बड़ी गलतियों के बारे में जानेंगे। साथ ही यह भी समझेंगे कि इन गलतियों से कैसे बचा जा सकता है और अपनी तैयारी को अधिक प्रभावी कैसे बनाया जा सकता है।

Government Job Preparation Mistakes : Overview

महत्वपूर्ण जानकारी विवरण
Blog Topic सरकारी नौकरी की तैयारी में 10 सबसे बड़ी गलतियाँ – Government Job Preparation Mistakes
किसके लिए उपयोगी SSC, Railway, Banking, UPSC, State PCS और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी
मुख्य उद्देश्य तैयारी में होने वाली सामान्य गलतियों की पहचान और सुधार
कुल गलतियाँ 10
सबसे आम गलती एक साथ कई परीक्षाओं की तैयारी करना
सबसे नुकसानदायक गलती Revision और Mock Test को नजरअंदाज करना
इस लेख से क्या सीखेंगे सही तैयारी की दिशा और बेहतर Strategy
विशेष फोकस Time Management, Revision, Mock Test और Study Planning
लेख का लाभ समय, ऊर्जा और प्रयासों की बचत
अंतिम लक्ष्य चयन की संभावना बढ़ाना

सरकारी नौकरी की तैयारी में गलतियाँ क्यों समझना जरूरी है?

आज के समय में बहुत से लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन इसमें बहुत समय लग जाता है। कुछ लोगों का समय पर portion ही खत्म नहीं होता, तो कुछ लोग हर बार cut off से दूर रह जाते हैं। ऐसे मे यह जानना जरूरी है की आखिर गलती कहाँ हो रही है। क्योंकि इस सरकारी नौकरी प्रतियोगिता में उसी की नौकरी लगती है जो consistency के साथ अपनी गलती को सही करते चलता है।

गलतियों को समय रहते पहचानना आपकी तैयारी को बेहतर बना सकता है। इससे समय, ऊर्जा और परीक्षा के महत्वपूर्ण प्रयास बचते हैं। जो उम्मीदवार बिना योजना के तैयारी करते हैं, वे अक्सर एक ही गलती बार-बार दोहराते रहते हैं। इसलिए सफलता की ओर बढ़ने के लिए केवल पढ़ाई नहीं, बल्कि अपनी गलतियों को समझना और उन्हें सुधारना भी उतना ही जरूरी है।

Government Job Preparation Mistakes 2026

इस लेख में हम सरकारी नौकरी की तैयारी के दौरान की जाने वाली कुछ सामान्य लेकिन महत्वपूर्ण गलतियों के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही यह भी बताएंगे कि इन गलतियों को कैसे सुधारा जा सकता है, ताकि आपकी तैयारी अधिक प्रभावी और परिणामदायक बन सके। यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इन गलतियों से बचना आपके लिए सफलता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

एक साथ कई परीक्षाओं की तैयारी करना

कई उम्मीदवार किसी भी नई सरकारी भर्ती का नोटिफिकेशन आते ही बिना सही योजना के आवेदन कर देते हैं। एक साथ कई परीक्षाओं के फॉर्म भरने से तैयारी बिखर जाती है और किसी एक परीक्षा पर पूरा फोकस नहीं बन पाता। बेहतर परिणाम के लिए अपनी योग्यता और लक्ष्य के अनुसार सीमित एवं उपयुक्त भर्तियों का चयन कर उसी पर केंद्रित तैयारी करनी चाहिए।

लेकिन ऐसा नहीं होता है, जब आप एक exam की तैयारी करते हैं तो आपको बार बार mock test देना होता है, ताकि आपको उस परीक्षा मे पुछे जाने वाले सवालों का एक पैटर्न समझ मे आए। उसके अनुसार आपके दिमाग में formula चलना चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि किस परीक्षा में circle के कौन से सवाल आते हैं और triangle का कौन सा theorem किस परीक्षा के लिए ज्यादा popular है। यह आप 2-3 परीक्षाओं के लिए साथ में नहीं कर सकते हैं।

इसलिए पहले आपको किसी एक परीक्षा को पकड़ना होगा और उसके mock test को बार-बार लगाकर एक muscle memory develop करना होगा। कम से कम 1000 से 1500 सवाल लगाने पर किसी परीक्षा के लायक muscle memory develop होती है। इस दौरान वैसा ही मिलता जुलता कोई परीक्षा आप दे सकते हैं, लेकिन उसे दिल पर लेने की जरूरत नहीं है।

जब तक आप इस तरह किसी एक परीक्षा के पीछे नहीं पड़ेंगे, तब तक आपका selection नहीं होगा। हर बार आप अपना syllabus कंप्लीट करेंगे, कोई course complete करेंगे और परीक्षा आ जाएगी। इसके बाद किसी दूसरी परीक्षा के लिए ऐसे ही एक course लेकर, course कंप्लीट करेंगे और कुछ साल में थक जाएंगे।

पूरा syllabus जाने बिना तैयारी करना

यह एक सामान्य लेकिन गंभीर गलती है, जिसमें कई उम्मीदवार यह मान लेते हैं कि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं का सिलेबस और प्रश्नों का स्तर लगभग समान होता है। जबकि प्रत्येक परीक्षा का पैटर्न, GK/GS के विषय और प्रश्नों की प्रकृति अलग हो सकती है। केवल बेसिक कॉन्सेप्ट समझ लेना पर्याप्त नहीं है, बल्कि परीक्षा-विशेष सिलेबस और प्रश्नों के अनुसार तैयारी करना सफलता के लिए अधिक महत्वपूर्ण होता है।

लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता। यह एक बहुत गलत strategy है जिसमें लोग तैयारी करते हैं। भले ही सारी परीक्षाओं का syllabus एक जैसा लगे, लेकिन ध्यान से देखने पर आप पाएंगे कि हर परीक्षा में question का पैटर्न होता है। syllabus भले ही एक जैसा हो, लेकिन सवाल में फर्क होता है। इस अंतर को आप तब पकड़ पाएंगे जब आप किसी एक परीक्षा के 50-100 mock tests लगा लेंगे।

पहले किसी एक परीक्षा को target कीजिए, उसके 50 से 100 mock tests लगाइए, उसके बाद किसी दूसरी परीक्षा का mock test जब आप देंगे, तब आपको फर्क पता चलेगा। हर परीक्षा के सवाल का एक दायरा होता है। जैसे triangle का सवाल NTPC में भी आता है और CGL में भी आता है, लेकिन दोनों में पूछे जाने वाले सवाल का पैटर्न अलग होता है।

केवल पढ़ना, mock test न देना

अगर किसी आदमी को आज के समय में अपनी जवानी केवल सरकारी नौकरी में बर्बाद करनी है तो उसका सबसे अच्छा तरीका है कि कोई course लीजिए और उसे complete कीजिए और कोई mock test मत लगाइए।

बिना mock test के आप दुनिया का कोई भी course या पढ़ाई कर लीजिए, आप सवाल के pattern को नहीं पकड़ पाएंगे, जिस वजह से आप कम समय में सवाल नहीं बना पाएंगे और परीक्षा नहीं निकलेगी। आप बिना किसी तैयारी के केवल 500 mock test दे दीजिये तो भी आपके selection होने के 80% chance बन जाते है। इसलिए mock test किसी भी परीक्षा के लिए सबसे जरूरी होता है।

Current affairs को आखिरी समय के लिए छोडना

Current Affairs को रोज 2 घंटे करना भी एक गलत स्ट्रेटजी है, और 6 महीने का current करना भी एक गलत स्ट्रेटजी है। आपको समझना होगा कि आपकी परीक्षा के लिए GK GS कितना इंपोर्टेंट है और आपके बाकी subjects पर पकड़ कितना अच्छा है। Bihar Police और Bihar Daroga के लिए Current बहुत जरूरी है, लेकिन CGL और CHSL की परीक्षा में आप जितना समय Current पर लगाएंगे, वही समय अगर आप Reasoning और Maths पर देंगे तो ज्यादा अच्छा रिटर्न मिलेगा।

लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप current affairs को लास्ट मिनट के लिए इग्नोर कर दीजिए। आज maths और reasoning में हर अच्छा विद्यार्थी score कर ले रहा है, इस वजह से अच्छी जगह नौकरी पाने और मन का विभाग पाने के लिए आपको GK GS में भी अच्छा score करना होगा। इसके लिए आपको current affairs की एक किताब को रोज थोड़ा-सा पढ़ना होगा। ताकि परीक्षा आने तक आप आराम से 4-5 बार उस किताब को complete कर लें।

Week Subject को ignore करना

बहुत से उम्मीदवारों को लगता है कि जिस subject और chapter में उनकी पकड़ मजबूत है, उसे और मजबूत कर लेने से उनकी नौकरी पक्की हो जाएगी। बहुत लोग ऐसा सोचते हैं कि परीक्षा में जो आता है वो 100% कर लेते हैं और जो weak है उसे छोड़ देते हैं।

लेकिन आज के समय में यह रणनीति काम नहीं करेगी। Competition बहुत बढ़ गया है। जो आपको आता है, वो सबको आता है। आपको अपने weak subject को समय रहते मजबूत करना ही होगा, वरना आप tier 1 तो पास कर लेंगे, लेकिन tier 2 में fail हो जाएंगे। इसलिए सबसे पहले यह पता करें कि क्या weak है और उसे तुरंत concept clear करके दूर करें। उसके बाद उस टॉपिक से जुड़े सवाल या mock देकर अपनी weakness को समय पर खत्म करना जरूरी है।

पिछले वर्ष के सवाल (PYQs) को न हल करना

जब आप पिछले साल के सवाल को हल करते हैं, तो आपको परीक्षा का level पता चलता है। आपको पता चलता है कि कौन से topic पिछले बार repeat हुए हैं। और कौन से topics के आस-पास से ज्यादा सवाल पूछता है। जब PYQs में मार्क्स आते हैं तो confidence बढ़ता है कि आपका selection हो सकता है।

Time Table Follow न करना

सरकारी नौकरी उसी की लगती है जो यह समझ जाता है कि नौकरी ढूंढना भी एक नौकरी है। आपको एक नौकरी की तरह timetable बनाकर रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ना होगा। आखिर एक 8 घंटे की नौकरी आप कैसे करेंगे वीसे ही आपको उसकी तैयारी भी करनी होगी।

जिस तरह नौकरी बोरिंग होती है, वैसे ही आपको बार-बार एक जैसे mock test लगाकर बोर होने की practice करनी होगी। इसके बाद आप अपने weakness को देखेंगे कि कहाँ गलती हो रही है, उसे सही करेंगे और रोजाना consistency रखेंगे, तब जाकर आपका competition निकाल जाएगा।

आपको रोजाना motivation नहीं बल्कि consistency की जरूरत होती है। केवल consistent रहने वालों की भी नौकरी नहीं होती है, इससे भी ज्यादा जरूरी है आपकी गलती कहाँ हो रही है उसे पकड़ना और उसे सही करना।

निष्कर्ष

आज इस लेख मे हमने आपको बताया की Government Job Preparation Mistakes कौन सी होती है। आप समय रहते कौन-कौन से काम करेंगे तो आपकी नौकरी लग जाएगी। सरकारी नौकरी की तैयारी में उम्मीदवार कौन सी गलती करते हैं, उसे आसान शब्दों में समझाया गया है। एक ऐसी परीक्षा को चुने जिसमे अभी 4-5 महिना या उससे ज्यादा हो और आपका syllabus पहले से complete हो, आपको notes न बनाना हो और mock test देते रहिए और अपनी गलती चेक करके उसे सही कीजिये। आप पाएंगे कि आप कुछ दिनों में नौकरी के लिए तैयार हो गए।

इस लेख में हमने यह बताने की कोशिश की है कि नौकरी के लिए consistency के साथ किस तरह के smart strategy की जरूरत होती है। अगर आप भी यह सोच कर परेशान है की सरकारी नौकरी कैसे एक बार मे लग जाती है तो इस लेख मे दी गई अपनी सारी गलतियों को सही कर लीजिये अगली नौकरी आपकी लग जाएगी।

FAQs –

क्या सरकारी नौकरी की तैयारी इसके लायक है?

उत्तर: हाँ, सरकारी नौकरी में नौकरी की सुरक्षा, अच्छा वेतन, भत्ते और स्थिर करियर मिलता है।

सरकारी नौकरी मिलना मुश्किल क्यों है?

उत्तर: क्योंकि सीमित पदों के लिए लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं, जिससे प्रतियोगिता बहुत बढ़ जाती है।

सरकारी नौकरी की तैयारी में सबसे बड़ी गलती क्या है?

उत्तर: बिना सही रणनीति और टाइम-टेबल के पढ़ाई करना सबसे बड़ी गलती है।

क्या बिना कोचिंग के सरकारी नौकरी प्राप्त की जा सकती है?

उत्तर: हाँ, सही दिशा, सेल्फ-स्टडी और नियमित अभ्यास से बिना कोचिंग भी सफलता मिल सकती है।

सरकारी परीक्षा के लिए रोज कितने घंटे पढ़ना चाहिए?

उत्तर: प्रतिदिन 6–8 घंटे की नियमित और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई पर्याप्त मानी जाती है।

ALL Details

Government Job Preparation Mistakes

Post Name

All Government Job

Qualification

N/A

Age Limit

N/A

Exam Date

N/A

Last Apply Date

N/A

Category

Government Job Mistakes

Prince

I am the publisher of Jp Online Info, a Hindi educational website that provides Sarkari Result, Government Job Updates, Admit Cards, Results, Syllabus, and useful online tools for students and job seekers in India.

Related Job Posts

Bihar Police Sub Inspector Vacancy 2026 : Notification Out’ Apply Online, Eligibility, Age Limit, Selection Process & Full Details

Post:

Sub Inspector

Qualification:

Graduation (स्नातक)

Category:

Bihar Police Sub Inspector Vacancy 2026

Last Date :

09 Aug 2026

Full details

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 (Online Apply) : बिहार पोस्ट मेट्रिक स्कालरशिप Online Application Start For SC, ST, BC & EBC Students, Full Details

Post:

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27

Qualification:

10th Pass

Category:

Scholarship

Last Date :

Well Be Update Soon

Full details

Bihar Home Guard Company Commander Vacancy 2026 : Notification Out’ Apply Online, Eligibility, Age Limit, Selection Process & Full Details

Post:

Company Commander

Qualification:

Graduation (स्नातक)

Category:

Latest Vacancy

Last Date :

30 July 2026

Full details

BNMU UG 2nd Merit List / Cut-off List 2026-30 : Download Merit List PDF, B.A B.Sc B.Com Admission Date, Documents & Full Details

Post:

BNMU UG Admission 2026

Qualification:

11th Pass

Category:

Admission

Last Date :

29 June 2026

Full details

Leave a Comment