Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 : बिहार के SC, ST, BC एवं EBC वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा विभाग, बिहार सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए Post Matric Scholarship योजना की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू कर दी है। इस योजना के तहत मैट्रिक (10वीं) के बाद की पढ़ाई कर रहे पात्र विद्यार्थियों को उनकी उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इच्छुक छात्र-छात्राएं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 का लाभ लेने के इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्राएं निर्धारित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू होकर 15 सितंबर 2026 तक चलेगी। SC/ST और BC/EBC वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग आवेदन पोर्टल उपलब्ध हैं, इसलिए अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार संबंधित पोर्टल पर जाकर ही आवेदन करना होगा।
इस लेख में आपको Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, जिसमें पात्रता, छात्रवृत्ति राशि, आवेदन की तिथि, आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया शामिल है। यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
JpOnlineInfo.com
Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 : Short Details
- Institute Registration Start Date : 14 July 2026
- Institute Registration Last Date : 25 August 2026
- Online Apply Start Date : 15 July 2026
- Online Apply Last Date : 15 September 2026
- Correction / Defect Rectification : Notify Later
- Scholarship Disbursement : After Verification
Note : Scholarship amount will be transferred through DBT after successful verification and approval.
- Eligible Categories : SC / ST / BC / EBC
- Minimum Qualification : 10th / Matric Pass
- Application Mode : Online
- Payment Mode : DBT
- OTR Registration : Mandatory
Scholarship Amount:
- General Courses : ₹2,000 – ₹15,000
- Premium Institutions : Up to ₹4,00,000
- Domicile : Applicant must be a permanent resident of Bihar.
- Category : SC / ST / BC / EBC
- Educational Qualification : 10th / Matric Pass
- Course : 11th, 12th, Diploma, ITI, Graduation, Post-Graduation etc.
- Annual Family Income : Less than ₹3 Lakh (SC/ST as per applicable criteria)
- Bank Account : Aadhaar Linked & DBT Enabled
- Institute : Must be studying in a recognized institution
- Aadhaar Card : Mandatory
Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 : Note
यदि आपने बिहार बोर्ड या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा उत्तीर्ण की है और आगे की पढ़ाई के लिए Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 का लाभ लेना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है। शिक्षा विभाग, बिहार सरकार ने इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग के अनुसार संस्थानों का पंजीकरण 14 जुलाई 2026 से 25 अगस्त 2026 तक और छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई 2026 से 15 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। आवेदन से पहले आय, जाति, आवासीय एवं बोनाफाइड प्रमाण-पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। आवेदन एवं योजना से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 : Documents Required
- आवेदक विद्यार्थी का आधार कार्ड
- विद्यार्थी का बैंक अकाउंट पासबुक (आधार से लिंक, DBT सक्षम)
- बिहार राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/BC/EBC)
- परिवार का वार्षिक आय प्रमाण पत्र (₹3 लाख से कम)
- बोनाफाईड सर्टिफिकेट (संस्थान द्वारा जारी)
- नामांकन रसीद या फीस स्ट्रक्चर (Fee Receipt)
- 10वीं कक्षा का अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र
- Last Mark Sheet
- पासपोर्ट साइज फोटो
- चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- यथा समय मांगे जाने वाले अन्य दस्तावेज
How to Apply Online for Bihar Post Matric Scholarship 2026-27?
Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन करने से पहले विद्यार्थियों को NSP (National Scholarship Portal) पर OTR (One Time Registration) करना अनिवार्य है। OTR पूरा होने के बाद ही PMS पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। SC/ST और BC/EBC वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग आवेदन पोर्टल उपलब्ध हैं, हालांकि दोनों की आवेदन प्रक्रिया लगभग समान है।
NSP OTR बनाना (One Time Registration) कैसे करू
Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन करने से पहले विद्यार्थियों को NSP OTR Registration पूरा करना होगा। इसके लिए सबसे पहले Google Play Store से NSP OTR App डाउनलोड करें। ऐप खोलकर Register पर क्लिक करें और सभी Guidelines पढ़कर I Agree पर टिक करते हुए Next पर क्लिक करें। इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP और Captcha Code के माध्यम से Verify करें।
अब आपको eKYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए Aadhaar Number दर्ज करें। यदि Aadhaar उपलब्ध नहीं है, तो EID का उपयोग कर सकते हैं। इसके बाद आवश्यक Permissions को Allow करें और AadhaarFaceRD App की मदद से Face Authentication पूरा करें। Face Capture होने के बाद अपनी जानकारी जांचें और आवश्यक विवरण भरकर Next तथा I Agree पर क्लिक करें। इसके बाद आपको एक Reference Number प्राप्त होगा।
अब Login विकल्प पर जाकर Reference Number और OTP की मदद से लॉगिन करें। इसके बाद eKYC Face Authentication में Proceed for Face Authentication पर क्लिक करके दोबारा Face Capture पूरा करें। प्रक्रिया सफल होने के बाद स्क्रीन पर आपका NSP OTR Number दिखाई देगा। इस OTR Number को सुरक्षित रूप से नोट करके रख लें, क्योंकि आगे Scholarship आवेदन के दौरान इसकी आवश्यकता होगी।
How to Apply Online Bihar Post Matric Scholarship For BC/EBC 2026-27 ?
- Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 मे ऑनलाइन आवेदन हेतु आप सभी विद्यार्थियो को सबसे पहले इसकी आधिकारीक वेबसाइट ‘pmsonline.bihar.gov.in‘ के होम – पेज पर आना होगा।
- यहाँ पर आपको ‘New Students Registration for (BCEBC 2026-27)’ के सेक्शन में अलग-अलग लिंक दिखेंगे आप किसी भी लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
- नया पेज ओपन होगा, यहाँ पर ‘PMS (BC-EBC) Enrollment/Login (2026-27) का फॉर्म ओपन होगा।
- आपको आवेदन के लिए OTR नंबर डालना होगा, अगर आपके पास OTR नंबर नहीं है तो इसकी प्रोसेस ऊपर बता दी है।
- अब PMS पोर्टल पर आकर OTR से आप लॉगिन करें। OTP आएगा उसे डालकर Login ऑप्शन पर क्लिक करें। आपको popup में दिख जायेगा कि OTR की जानकारी NSP पोर्टल से उठा रहा है जिसके लिए अपना Adhaar Number, DOB डालें। और Submit करें।
- नए पेज पर आने के बाद डिटेल्स को पढ़ लें, और ऊपर दी ‘Update Personal Details’ की ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपनी डिटेल्स को अच्छे से भरे, और ‘Save’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘Certificate Details’ पर क्लिक करना है, यहाँ पर जो भी डॉक्यूमेंट मांगे गए है उनको डाले, उनकी डेट्स को ध्यान से डाले। सभी documents अपलोड करने के बाद ‘Go to Home’ पर क्लिक करें।
- यहाँ थोड़ा निचे आने पर आपको अपना फोटो भी अपलोड करना होगा। फोटो के निचे अपलोड की ऑप्शन पर क्लिक करें और फोटो अपलोड करें। उसके बाद ‘Go to Home’ पर क्लिक करें।
- ‘Apply For Schoarship’ पर क्लिक करें, यहाँ मांगी गई डिटेल्स को अच्छे से भरे यहाँ पर आपसे कोर्स की सारी जानकारी मांगी जाएगी। जिसे आपको अच्छे से भरना होगा।
- फिर निचे दी Preview ऑप्शन पर क्लिक करके एक बार अच्छे से फॉर्म को चेक करना है। अगर कुछ गलत भर दिया है तो ‘preview में नीचे edit की ऑप्शन भी है आप यहाँ से एडिट कर सकते हैं।
- अगर preview में जानकरी सही है तो next पर क्लिक करें, यहाँ आपको decleration पर teek करना है। सभी को teek करने के बाद otp genrate करके OTP डालें। और Next पर क्लीक करें।
- फिर नए पेज में आपको अपने डॉक्यूमेंट डालने (Upload) करने होंगे। अपने डॉक्युमनेट के साथं Bonafide Certificate को कॉलेज से verify करवा कर अपलोड करें। साथ ही फीस की receipt की इमेज भी अपलोड करें।
- उसके बाद जब सभी डॉक्यूमेंट अपलोड हो जाए तो ‘Final Submit’ ऑप्शन पर क्लिक करें। आपका फॉर्म सामने आ जायगा।
| Join Our WhatsApp Channel | Follow Now |
| Join Our Telegram Channel | Follow Now |
Important Link |
|
| BC & EBC Application | SC & ST Application |
| NSP OTR Link | Official Website |
| Official Notification | JP ONLINE INFO |
Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 FAQs
Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
बिहार के SC, ST, BC और EBC वर्ग के 10वीं पास छात्र-छात्राएं, जो आगे की पढ़ाई कर रहे हैं, आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन कब और कहाँ से होगा?
ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई 2026 से शुरू होंगे। SC/ST छात्र scstpmsonline.bihar.gov.in और BC/EBC छात्र pmsonline.bihar.gov.in से आवेदन कर सकते हैं।
छात्रवृत्ति के लिए आय सीमा और राशि कितनी है?
परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा के अंदर होनी चाहिए। कोर्स के अनुसार ₹2,000 से ₹15,000 तक और पात्र प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अधिकतम ₹4 लाख तक की सहायता मिल सकती है।
क्या OTR Registration जरूरी है?
हाँ, आवेदन से पहले NSP पोर्टल या NSP OTR Mobile App से One Time Registration (OTR) करना जरूरी है।
स्कॉलरशिप की राशि कैसे मिलेगी?
सत्यापन और स्वीकृति के बाद छात्रवृत्ति की राशि DBT के माध्यम से आधार लिंक बैंक खाते में भेजी जाती है।
Leave a Comment