Home Latest Jobs Admit Card Results Yojana University Scholarship Admission More.....

Swachh Bharat Mission Toilet Scheme 2026 : घर में शौचालय बनवाने के लिए सरकार दे रही ₹12,000, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन करें

By Prince

Published on August 1, 2026

Follow Us -

---Advertisement---

Swachh Bharat Mission Toilet Scheme 2026: अगर आप बिहार के ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं और आपके घर में अभी तक शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो आपके लिए यह एक उपयोगी सरकारी योजना हो सकती है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत पात्र परिवारों को घर में शौचालय का निर्माण कराने के लिए सरकार की ओर से ₹12,000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। बिहार में इस योजना को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के माध्यम से भी लागू किया जा रहा है। यह योजना केवल बिहार तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी पात्र लाभार्थियों को स्वच्छता से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जाती है।

इस योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए मिलने वाली ₹12,000 की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। यदि आप भी अपने घर में शौचालय बनवाने के लिए इस सरकारी योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अपने नजदीकी प्रखंड कार्यालय में संचालित लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के संबंधित कार्यालय से संपर्क करके ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी पूरी कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको Swachh Bharat Mission Toilet Scheme 2026 की पूरी जानकारी देंगे, जैसे कि आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज़, पात्रता शर्तें, और इस योजना के लाभ आदि। साथ ही, हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी बताएँगे ताकि आप आसानी से घर बैठे ही आवेदन कर सकें।

Swachh Bharat Mission Toilet Scheme 2026 : Short Info

विवरण जानकारी
लेख का नाम Swachh Bharat Mission Toilet Scheme 2026 – Online Apply
लेख का प्रकार Latest Update / Step-by-Step Guide
योजना का नाम Swachh Bharat Mission (Grameen) / Lohia Swachh Bihar Abhiyan
योजना का संचालन भारत सरकार (Ministry of Jal Shakti) एवं ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार
लाभार्थी ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे पात्र परिवार जिनके घर में शौचालय उपलब्ध नहीं है
प्रोत्साहन राशि ₹12,000 (बारह हजार रुपये)
आवेदन कहाँ करें? ऑनलाइन पोर्टल / प्रखंड कार्यालय / स्वच्छता पर्यवेक्षक
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों
कौन आवेदन कर सकता है? बिहार के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले पात्र परिवार
आधिकारिक वेबसाइट sbm.gov.in

Swachh Bharat Mission Toilet Scheme 2026 : Notification Info

अगर आप बिहार के निवासी हैं और अपने घर में शौचालय निर्माण के लिए सरकारी आर्थिक सहायता प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी है। Swachh Bharat Mission Toilet Scheme की शुरुआत भारत सरकार द्वारा वर्ष 2014 में की गई थी और वर्तमान में इसका Phase-II संचालित है। इसके तहत Swachh Bharat Mission (Grameen) के माध्यम से बिहार सहित देश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र लाभार्थी ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर जैसे आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है। आवेदन जमा होने के बाद संबंधित विभागीय अधिकारी या स्वच्छता कर्मियों द्वारा लाभार्थी के घर का सत्यापन (Verification) किया जा सकता है। जांच में पात्र पाए जाने पर आवेदन स्वीकृत किया जाएगा और योजना के नियमों के अनुसार लाभ प्रदान किया जाएगा। योजना से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Swachh Bharat Mission Toilet Scheme 2026 क्या है?

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) केंद्र सरकार की प्रमुख स्वच्छता योजनाओं में से एक है, जिसे वर्ष 2014 में शुरू किया गया था। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देना और देश को खुले में शौच से मुक्त (Open Defecation Free – ODF) बनाने की दिशा में काम करना है। बिहार में ग्रामीण स्वच्छता से जुड़ी इस पहल को “लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान” के नाम से भी संचालित किया जाता है।

खुले में शौच की समस्या के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ने के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर भी असर पड़ सकता है। वहीं, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगजनों को भी खुले में शौच जाने में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण परिवारों को घर में शौचालय निर्माण के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

योजना के तहत पात्र लाभार्थी परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए ₹12,000 तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा सकती है। स्वीकृत राशि लाभार्थी के बैंक खाते में Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है। योजना के नियमों और स्थानीय प्रक्रिया के अनुसार भुगतान एक या अधिक किस्तों में किया जा सकता है।

Swachh Bharat Mission Toilet Scheme 2026 : Important Dates

कार्यक्रम / विवरण तिथि / जानकारी
योजना शुरू होने की तिथि 2014 (Phase-I) एवं 2020 (Phase-II)
ऑनलाइन आवेदन शुरू लगातार जारी
आवेदन की अंतिम तिथि कोई निर्धारित अंतिम तिथि नहीं (साल भर आवेदन की सुविधा)
प्रोत्साहन राशि ₹12,000/-

Swachh Bharat Mission Toilet Scheme 2026: पात्रता शर्तें (Eligibility Criteria)

  • ग्रामीण क्षेत्र का निवासी: आवेदक बिहार के ग्रामीण क्षेत्र का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • बिना शौचालय वाला परिवार: जिस परिवार के घर में पहले से शौचालय नहीं है, वही इस योजना का लाभ उठा सकता है।
  • BPL कार्ड धारक: गरीबी रेखा से नीचे (BPL) के परिवारों को प्राथमिकता दी जाती है।
  • SC/ST श्रेणी: अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के परिवार आवेदन कर सकते हैं।
  • दिव्यांगजन वाला परिवार: जिस परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य हो।
  • भूमिहीन परिवार: जिनके पास अपनी जमीन नहीं है।
  • छोटे एवं सीमांत किसान: छोटे किसान जो खेती करते हैं।
  • महिला मुखिया वाला परिवार: ऐसी महिला जो अपनी आमदनी से पूरे परिवार का भरण-पोषण करती हो।
  • पहले लाभ न लिया हो: जिन्होंने पहले कभी इस योजना या किसी अन्य शौचालय योजना का लाभ नहीं लिया है।

Swachh Bharat Mission Toilet Scheme 2026: योजना के लाभ

  • ₹12,000 की प्रोत्साहन राशि : शौचालय निर्माण के लिए सरकार सीधे बैंक खाते में ₹12,000 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
  • स्वास्थ्य में सुधार : खुले में शौच से होने वाली बीमारियों जैसे डायरिया, हैजा आदि से बचाव होता है।
  • महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान : घर में शौचालय होने से महिलाओं को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे उनकी सुरक्षा और सम्मान बना रहता है।
  • बुजुर्गों और दिव्यांगों को सुविधा : बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और दिव्यांगजन हर मौसम में बिना किसी परेशानी के शौचालय का उपयोग कर सकते हैं।
  • स्वच्छ वातावरण : खुले में शौच बंद होने से गांव और आसपास का वातावरण साफ रहता है।

Swachh Bharat Mission Toilet Scheme 2026: ज़रूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड (आवेदक का)
  • आधार से लिंक बैंक खाता पासबुक
  • सक्रिय मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • राशन कार्ड (BPL/APL)
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC, यदि लागू हो)
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Swachh Bharat Mission Toilet Scheme 2026 : स्टेप-बाय-स्टेप

  • सबसे पहले आपको “स्वच्छ भारत मिशन” की आधिकारिक वेबसाइट https://sbm.gov.in पर जाना
  • वेबसाइट के होमपेज पर आने के बाद सबसे ऊपर Navbar में ‘Citizen Corner’ ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर Drop Down में ‘Application Form for IHHL’ का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। लॉगिन फॉर्म में आने के बाद रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले “Citizen Registration” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहाँ पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और Proceed बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक छोटा सा रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा। इसमें अपनी डिटेल्स डालनी होगी:
  • नाम: आधार कार्ड के अनुसार अपना पूरा नाम लिखें।
  • जेंडर (Gender): पुरुष/महिला का चयन करें।
  • पता (Residential Address): अपना पूरा घर का पता लिखें।
  • राज्य (State): अपना राज्य चुनें (यहाँ Bihar सेलेक्ट करें)।
  • Get OTP पर क्लिक करें और अपने मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें।
  • Verify OTP पर क्लिक करें।
  • नीचे दिए गए Captcha Code को भरें और Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर हो जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद Login की ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और Get OTP पर क्लिक करें।
  • मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें।
  • Captcha Code भरें और Sign In बटन पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करने के बाद आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, जेंडर और कंप्लीट एड्रेस दिखाई देगा। आपका स्टेटस “Active” दिखना चाहिए।
  • फिर लेफ्ट साइड में 3 dot पर क्लिक करें यहाँ दो ऑप्शन दिखाई देंगे – New Application और View Application।
  • नया आवेदन करने के लिए New Application पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने Eligibility criteria का Pop-Up दिखाई देगी। इसे ध्यान से पढ़ें और अगर आप पात्र हैं तो बाहर कहीं भी क्लिक करें, आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आवेदन फॉर्म को अच्छे से भरें, सबसे पहले State में अपना राज्य (Bihar) सेलेक्ट करें।
  • District: अपना जिला चुनें (जैसे – पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा आदि)।
  • Block/Tehsil/Taluka: अपना प्रखंड या तहसील चुनें।
  • Gram Panchayat: अपनी ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करें।
  • Village: अपने गांव का नाम चुनें।
  • Habitation Name: एक बार फिर से अपने गांव/बस्ती का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद Section:B Owner की डिटेल्स डालें।
  • Candidate Name: आधार कार्ड के अनुसार आवेदक का पूरा नाम लिखें।
  • Aadhaar Number: अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
  • Terms & Conditions के चेकबॉक्स पर टिक करें और Verify Aadhaar पर क्लिक करें। आपका आधार नंबर वेरीफाई हो जाएगा।
  • Father/Husband Name: पिता या पति का नाम लिखें।
  • Gender: पुरुष/महिला चुनें।
  • Category: अपनी श्रेणी चुनें (APL/BPL)।
  • Sub Category: जनरल, OBC, SC, ST में से अपनी श्रेणी चुनें।
  • Card Type: आधार कार्ड सेलेक्ट करें। आधार नंबर ऑटोमेटिक भर जाएगा।
  • Mobile Number: अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • Email ID: अगर ईमेल है तो डालें, नहीं तो खाली छोड़ सकते हैं (यह ऑप्शनल है)।
  • Address: अपना पूरा पता दोबारा भरें।
  • State Unique Beneficiary ID (SUBID): यहाँ अपने राज्य का नाम एंटर करें।
  • फिर अब नीचे स्क्रॉल करके Section C में अपने बैंक खाते की जानकारी भरें (Bank Account Details)
  • IFSC Code: अपने बैंक का IFSC कोड दर्ज करें। कोड डालते ही बैंक का नाम, ब्रांच का नाम और पता ऑटोमेटिक भर जाएगा।
  • Account Number: अपना बैंक खाता नंबर दर्ज करें।
  • Confirm Account Number: दोबारा वही खाता नंबर डालकर कन्फर्म करें।
  • Upload Bank Passbook: अपने बैंक पासबुक के फ्रंट पेज (जिस पर नाम और खाता नंबर लिखा हो) की फोटो खींचकर अपलोड करें। ध्यान रखें कि फाइल JPG/JPEG/PNG/PDF फॉर्मेट में हो और साइज 200 KB से कम हो।
  • सारी जानकारी ध्यानपूर्वक भरने के बाद एक बार पूरे फॉर्म को अच्छी तरह चेक कर लें कि कोई गलती तो नहीं है।
  • अब Apply या Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आपका ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा और आपको एक Reference ID प्राप्त होगी। इसे जरूर नोट कर लें या स्क्रीनशॉट सेव कर लें।

आवेदन की स्थिति (Status) कैसे देखें:

  • भविष्य में अपने आवेदन का स्टेटस देखने के लिए दोबारा पोर्टल पर लॉग इन करें।
  • View Application वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहाँ पर आपको आपका पूरा रिकॉर्ड और आवेदन की स्थिति (Pending/Approved/Rejected) दिखाई देगी कि आपका आवेदन कहाँ तक पहुँचा है।

आवेदन करने के बाद की प्रक्रिया (Verification Process)

  • आवेदन जमा होने के बाद आपका फॉर्म सबसे पहले जनपद (Block) स्तर पर जाएगा।
  • फिर यह आपकी ग्राम पंचायत के पास भेजा जाएगा।
  • जनपद और पंचायत के अधिकारी आपके घर पर भौतिक सत्यापन (Physical Verification) करने आएंगे और देखेंगे कि आपके घर में पहले से शौचालय तो नहीं है और आप पात्रता की शर्तें पूरी करते हैं या नहीं।
  • सत्यापन सफल होने पर आपका आवेदन स्वीकृत (Approved) कर दिया जाएगा।
  • स्वीकृति के बाद ₹12,000 की प्रोत्साहन राशि किस्तों में सीधे आपके आधार लिंक्ड बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेज दी जाएगी।
  • राशि मिलने के बाद आपको अपने घर में शौचालय का निर्माण कराना है और निर्माण पूरा होने पर इसकी फोटो और जानकारी विभाग को देनी होगी।
Join Our WhatsApp Channel Follow Now
Join Our Telegram Channel Follow Now

Important Link

Apply link Registration Form Link
Official Notification JP ONLINE INFO

FAQs – Swachh Bharat Mission Toilet Scheme 2026

Swachh Bharat Mission Toilet Scheme 2026 के तहत शौचालय बनवाने के लिए कितनी राशि मिलती है और यह कैसे मिलती है?

सरकार द्वारा शौचालय निर्माण के लिए ₹12,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है, जो सीधे लाभार्थी के आधार से लिंक बैंक खाते में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से दो या तीन किस्तों में भेजी जाती है।

इस योजना का लाभ लेने के लिए कौन-कौन से लोग पात्र हैं और सबसे जरूरी शर्त क्या है?

BPL कार्ड धारक, SC/ST परिवार, दिव्यांगजन, भूमिहीन, छोटे किसान और महिला मुखिया वाले परिवार पात्र हैं, लेकिन सबसे जरूरी शर्त यह है कि आवेदक के घर में पहले से कोई शौचालय नहीं बना होना चाहिए।

Swachh Bharat Mission Toilet Scheme के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें और कौन से दस्तावेज चाहिए?

आवेदन के लिए sbm.gov.in पर जाकर सिटीजन कॉर्नर में रजिस्ट्रेशन करें और IHHL फॉर्म भरकर सबमिट करें। इसके लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर और राशन कार्ड जैसे दस्तावेज जरूरी हैं।

क्या बिना आधार कार्ड के भी इस योजना का लाभ लिया जा सकता है और ऑफलाइन आवेदन कहाँ करें?

नहीं, आधार कार्ड इस योजना के लिए अनिवार्य है क्योंकि पूरी प्रक्रिया आधार बेस्ड बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और DBT पेमेंट पर आधारित है। ऑफलाइन आवेदन के लिए आप अपने प्रखंड स्थित लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

आवेदन करने के बाद पैसा कितने दिन में मिलता है और स्टेटस कैसे चेक करें?

आवेदन के बाद अधिकारी घर का सत्यापन करते हैं और रिपोर्ट के आधार पर 1-2 महीने के भीतर पहली किस्त जारी कर दी जाती है। आप sbm.gov.in पोर्टल पर लॉग इन करके View Application ऑप्शन से अपने आवेदन का स्टेटस कभी भी चेक कर सकते हैं।

ALL Details

Swachh Bharat Mission Toilet Scheme 2026 : घर में शौचालय बनवाने के लिए सरकार दे रही ₹12,000, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन करें

Post Name

Swachh Bharat Mission Toilet Scheme 2026

Qualification

N/A

Age Limit

N/A

Exam Date

N/A

Last Apply Date

SOON

Category

N/A

Prince

I am the publisher of Jp Online Info, a Hindi educational website that provides Sarkari Result, Government Job Updates, Admit Cards, Results, Syllabus, and useful online tools for students and job seekers in India.

Related Job Posts

JSSC JILCCE 10+2 Inter Level Recruitment 2026 : Apply Online full Notification Out For Inter Level Vacancies, Chake Exam, Important Dates

Post:

326

Qualification:

Graduation (स्नातक)

Category:

Latest Vacancy

Last Date :

05 August 2026

Full details

SBI Clerk Recrutiment 2026 : (Out) Apply Start Full Notification Out For Junior Associate CSS Chake Exam, Important Dates

Post:

Junior Associate

Qualification:

Graduation (स्नातक)

Category:

Latest Vacancy

Last Date :

27 August 2026

Full details

BNMU UG Professional Course Admission 2026 : Online Apply BCA, BBA, B.Sc Biotechnology BTSP & Full Details

Post:

BCA, BBA, B.Sc Biotechnology BTSP

Qualification:

12th Pass

Category:

Admission

Last Date :

12 अगस्त 2026

Full details

RRB Group D Previous Year Question Paper 2026 : PDF Download All Shift Papers, Exam Pattern, Best Guide for Preparation

Post:

RRB Group D

Qualification:

N/A

Category:

Question Paper

Last Date :

N/A

Full details

Leave a Comment